आग की लपटों के बीच डटीं रश्मि-सुदाक्षी, मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

by doonstarnews

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में घर में आग लगने की सूचना मिलते ही मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला फायर कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस कंट्रोल रूम के पास बामणी गांव में आग की घटना पर एफएम रश्मि और सुदाक्षी ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर फायर उपकरणों से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दोनों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

गुरुवार को बामणी गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दोनों महिला फायर कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आपात स्थिति में उन्होंने फायर उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई की। उनकी मुस्तैदी से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। घटना के दौरान महिला फायर कर्मियों ने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सराहना की।

Related Posts